{"_id":"61a12a95f6c1ba43c66f8fa4","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6662501130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेचक ने लोहिया अस्पताल के डॉक्टर को बयान के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेचक ने लोहिया अस्पताल के डॉक्टर को बयान के लिए बुलाया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला जेल में बंदी की गोली लगने से मौत के मामले में विवेचक ने लोहिया अस्पताल के डॉक्टर को बयान के लिए बुलाया है। विवेचक ने पुलिस लाइन में जिला जेल में घटना के दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए हैं।
जिला जेल में सात नवंबर को बंदी संदीप की मौत के बाद साथियों ने हंगामा कर पथराव व आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। बंदियों को काबू करने गई पुलिस ने फायरिंग की थी। गोली लगने से जिला जेल के बंदी शिवम राठौर की मौत हो गई थी। इस घटनाक्रम में जेलर अखिलेश कुमार व सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बंदियों के खिलाफ डकैती व जानलेवा हमले के दो मुकदमे दर्ज कराए थे।
दोनों मुकदमों में जेल में बवाल के दौरान बंदी शिवम के घायल होने की पुष्टि की गई है। बंदी शिवम को लोहिया अस्पताल में इंमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने देखा था। उन्होंने बंदी शिवम के पेट में गहरा घाव व आंतें बाहर होने का उल्लेख कर अल्ट्रासाउंड व एक्सरे कराने के बाद सर्जन को दिखाने की सलाह दी थी। बंदी को सैफई रेफर कर दिया गया था। विवेचक सीओ सोहराब आलम ने डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर बयान देने के लिए बुलाया है। शुक्रवार को सीओ सोहराब आलम पुलिस लाइन में पहुंचे। वहां मनोरंजन कक्ष में उन्होंने घटना के दौरान जिला जेल में मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए।