फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

घर में महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

Fri, 26 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
नगला सूदान में पंचनामा की कार्रवाई करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा। घर के कमरे में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति सहित ससुरालीजनों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। सास, ससुर घटना के बाद से घर से चले गए। पुलिस ने शव को फंदे से उताकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर तुर्रा मझगवां निवासी उमेश राठौर ने बेटी विनीता (25) की शादी छह माह पूर्व मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला सूदन निवासी विपिन के साथ की थी। विपिन खेेती करता है। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर विनीता को प्रताड़ित करने लगे। शुक्रवार सुबह सभी परिजन घर में ही थे। विनीता अपने कमरे में थी। करीब दस बजे विपिन अंदर कमरे में गया तो उसने विनीता को फंदे पर लटका देखा। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव के चौकीदार मिजाजी लाल ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले ही विपिन के माता-पिता घर छोड़कर चले गए। पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने व फोटोग्राफ लिए। इसके बाद शव को फंदे से उतारा गया। जानकारी मिलते ही थाना जहानगंज गांव गदनपुर तुर्रा निवासी विनीता के चाचा रामपाल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपाल ने बताया कि विनीता की भाई उमेश ने उसकी धूमधाम से शादी की थी। दहेज मांग न पूरी होने पर इन लोगों ने भतीजी विनीता को फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में विनीता की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होने से बताई गई। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। एसओ जगदीश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed