{"_id":"61a12178659aaa04f0272aae","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp666234195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सखियां करेंगी बैंकिंग लेनदेन व मोबाइल रिचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सखियां करेंगी बैंकिंग लेनदेन व मोबाइल रिचार्ज
विज्ञापन
कमालगंज ब्लाक कार्यालय में मशीन चलाने का प्रशिक्षण देते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। स्वयं सहायता समूह की बैंक कोरेस्पाेंडेंट सखी (बीसी सखी) अपनी ग्राम पंचायत में मोबाइल, फास्टैग, डीटीएच रिचार्ज, बैंक खाते की निकासी व जमा का काम करेंगी। इससे लोगों को अपने गांव में ही बैंकिंग व अन्य सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। साथ ही समूह की सखी आर्थिक रूप से स्वावलंबी भी हो सकेंगी।
शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में कर्नाटक की एक संस्था के कर्मचारियों ने बीसी सखियों को पॉस मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया। सखियों के राष्ट्रीयकृत बैंक में करेंट एकाउंट भी खुलवाए गए। ब्लॉक की 118 ग्राम पंचायतों में से 92 में बीसी सखी का चयन किया जा चुका है। इनमें से 58 ग्राम पंचायतों की सखी के शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में बैंक करेंट एकाउंट खोले गए। कर्नाटक की संस्था के कर्मचारियों ने एकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया करने के बाद पॉस मशीन चलाने के लिए सखियों को प्रशिक्षण दिया।
संस्था टीम प्रभारी ने बताया कि बीसी सखी जिस स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। उस समूह के खाते में 75 हजार रुपये भेजे गए हैं। इसमें से 32750 रुपये में पॉस मशीन, फेक करेंसी डिटेक्टर व कैश बॉक्स खरीदा जाएगा। शेष धनराशि से पास मशीन को रिचार्ज किया जाएगा। जिससे बीसी सखी बैंकिंग नेटवर्क से लेनदेन कर सकें। सखी पंचायत सचिवालय के साथ गांव में भ्रमण या अन्य स्थान पर लेनदेन कर सकेंगी। ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रदीप कुमार, अम्बुज रवि व केपी मिश्रा भी रहे। बैंक से संबंधित घरेलू धन हस्तांतरण में एक हजार रुपये के लेनदेन में 3.54 व 5 हजार में 29 रुपये 35 पैसे कमीशन मिलेगा। बीएसएनल के रिचार्ज में सबसे ज्यादा 2.30 प्रतिशत कमीशन होगा।