फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

एक्स-रे रूम में लगा ताला, मरीज परेशान

Fri, 26 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के एक्सरे रूम में गुरुवार को दिन भर ताले पड़े रहेे। कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा, तो मरीज घंटों इंतजार के बाद लौट गए। एक बजे एक कर्मचारी ने पहुंचकर मरीजों से शुक्रवार को एक्सरे कराने की बात कह दी।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के सीएमएस के अवकाश पर जाने के बाद कर्मचारी भी बेपरवाह हो गए। प्रभारी सीएमएस विभागीय मीटिंग में चले गए। ऐसे में एक्सरे रूम के कर्मचारी भी बेपरवाह हो गए। गुरुवार को रूम का ताला तक नहीं खोला गया। दोपहर 12 बजे ओपीडी पहुंचे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र मिश्रा ने करीब 12 लोगों को एक्सरे कराने के लिए लिखा। सभी लोग ऊपर पहुंचे, मगर वहां एक्सरे रूम में ताले पड़े थे। सवा बजे तक मरीज एक्सरे कराने के लिए इंतजार करते रहे। उसी वक्त आए एक कर्मचारी ने शुक्रवार को एक्सरे होने की बात कह दी। इस पर दूरदराज से आए लोग बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वह मीटिंग में थे। उनकी गैरमौजूदगी में डॉ. अजय कुमार देख रहे थे। फिर भी एक्सरे रूम बंद रहना गंभीर बात है। वह दिखवाएंगे। डॉ. अजय कुमार ने बताया कि ओपीडी के बाद वह ऑपरेशन रूम में चले गए थे। किसी भी मरीज ने उनसे शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed