{"_id":"619fd16945b0fe712443d2f8","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp666056697","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन में तत्कालीन दो प्रधान व तीन सचिव फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन में तत्कालीन दो प्रधान व तीन सचिव फंसे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भुवनपुरताजपुर व कायमगंज की ग्राम पंचायत गूजरपुर में विकास कार्यों में धांधली करने में तत्कालीन प्रधान व सचिवों को नोटिस दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने 15 दिन में जवाब न मिलने पर कार्रवाई के आदेश दिए।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत भुवनपुरताजपुर निवर्तमान प्रधान निर्दोष कुमारी, तत्कालीन सचिव देव शर्मा व बृजेश यादव को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा कि शौचालय निर्माण व अन्य विकास कार्यों की समिति से कराई गई जांच में लाखों रुपये के गबन का मामला पाया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत गूजरपुर की निवर्तमान प्रधान सत्यवती व तत्कालीन सचिव मुनीश यादव को गबन के मामले में नोटिस देकर 15 दिन में जवाब न मिलने पर वसूली व कार्रवाई के आदेश दिए।
गबन में रिकवरी के आदेश
कायमगंज की ग्राम पंचायत बिल्सड़ी में विकास कार्यों की जांच में 9 लाख 59 हजार 680 रुपये का गबन पकड़ा गया था। डीएम ने गबन की आधी धनराशि चार लाख 79 हजार 840 रुपये पूर्व प्रधान ममता चतुर्वेदी से, जबकि शेेष धनराशि में चार लाख 12 हजार 225 रुपये ग्राम विकास अधिकारी हृदेश पांडेय, 26965 रुपये कमल कुमार से, 40650 रुपये अजय द्विवेदी को ग्राम निधि के खाते में एक सप्ताह के अंदर जमा कराने के आदेेेश दिए हैं। धनराशि जमा न होने पर प्रधान से राजस्व की तरह वसूली करने व ग्राम विकास अधिकारियों के वेतन से वसूलने के आदेश दिए।
विज्ञापन
तत्कालीन प्रधान व रिटायर सचिव से होगी 4.06 लाख की वसूली
कमालगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगला खेम रैंगाई में विकास कार्यों की जांच में चार लाख 6 हजार 231 रुपये का गबन पाया गया है। जिलाधिकारी ने तत्कालीन प्रधान सानू देवी से दो लाख तीन हजार 231 रुपये, जबकि रिटायर ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश पाल से इतनी ही धनराशि वसूलने के आदेश दिए हैं।