फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

वीर सपूतों को नमनकर उप थलसेनाध्यक्ष ने दी सलामी

Thu, 25 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में बैंड बजाते सेना के जवान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजिमेंट के शताब्दी वर्ष पर पुनर्मिलन समारोह में आए उप थल सेनाध्यक्ष सीपी मोहंती ने शहीद स्थल पर वीर सपूतों को नमन कर पुष्प चक्र अर्पित किया। पूर्व थलसेनाध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह सहित अन्य सैन्य अधिकारियों ने भी शहीद स्थल पर जाकर पुष्प चक्र अर्पित सलामी दी। इस दौरान बैंड पर देश भक्ति की धुनें बजती रहीं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में गुरुवार सुबह पुनर्मिलन समारोह के तहत उप थलसेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती शहीद स्थल पहुंचे। वहां वीर सपूतों को नमन कर पुष्प चक्र अर्पित सलामी दी। पाइप व ड्रम बैंड पर देश भक्ति का गीत ‘ए मेरे वतन के लोगों’ की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस बीच पूर्व थलसेनाध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने भी शहीद स्थल पर पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित किया। पूर्व उप थलसेनाध्यक्ष संजीव छाछरा, एमएल नायडू, विजय कुमार सिंह, आरजे नोरोन्हा, ए चक्रवर्ती ने भी शहीद स्थल पर वीर सपूतों को नमन किया। शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद पास में बने पंडाल में जाकर बैठकर आपस में बातें कर पुरानी यादें ताजा करते रहे।
विज्ञापन

इन अधिकारियों ने भी अर्पित किए पुष्प चक्र
रेजिमेंट के सिपाही राम सिंह, पूर्व हवलदार आजाद सिंह, राम प्रसाद व सेना के सूबेदार मेजर अरिमर्दन सिंह ने पुष्प अर्पित किए। सभी यूनिटों से आए कमान अधिकारी भी शहीद स्थल पहुंचे। इसके अलावा मेजर जनरल हरजीत सिंह साठी, शरद कपूर, जसवीर संधू, रवि संल्डियाल, एमके कटियार ने भी पुष्प चक्र अर्पित किए।

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में शहीद स्थल पर सलामी देते लेफ्टिनेंट जन

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में शहीद स्थल पर सलामी देते लेफ्टिनेंट जन- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed