{"_id":"618035c9af0c5008687c8ac6","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6617971176","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में ग्राम पंचायत सचिव व लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में ग्राम पंचायत सचिव व लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकास खंड राजेपुर के बाढ़ग्रस्त गांव अलादपुर भटौली के पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ न देने में लापरवाह ग्राम विकास अधिकारी व लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
जिला विकास अधिकारी ने नोडल अधिकारी के निर्देश पर अलादपुर भटौली के तत्कालीन सचिव ग्राम विकास अधिकारी देव शर्मा को निलंबित कर नवाबगंज ब्लॉक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। उन्होंने राजेपुर बीडीओ को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिन में आरोपपत्र दाखिल करने का आदेश दिया। ग्राम विकास अधिकारी पर पूर्व में तैनाती के दौरान कार्य में शिथिलता के चलते अलादपुर भटौली के ग्रामीण आवास से वंचित होने, जिले की छवि धूमिल करने, दायित्वों का निर्वहन न करने का आरोप है।
वहीं, लेखपाल मोहित गुप्ता को अमृतपुर एसडीएम प्रीती तिवारी ने लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। विदित है कि शनिवार को अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा व जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया था। उस दौरान अलादपुर भटौली के ग्रामीणों से जानकारी लेकर लेखपाल व सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए थे।