{"_id":"618034566b826e0d265139fe","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp661793921","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला व दूसरा टीका न लगवाने वाले होंगे चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला व दूसरा टीका न लगवाने वाले होंगे चिह्नित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में सभी को कोरोना टीका लगाने के लिए अब पहला व दूसरा टीका न लगवाने वाले चिह्नित किए जाएंगे। सोमवार से क्लस्टर माडल- 2.0 टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में दो शिफ्टों में रात 10 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा।
सीएमओ डॉ.संतीश चंद्रा ने कहा कि टीकाकरण कलस्टर 2.0 के तहत टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में सुबह आठ से चार बजे पहली शिफ्ट व शाम चार से रात दस बजे दूसरी शिफ्ट में टीका लगाया जाएगा। गांवों में सर्वे के लिए बीडीओ के नेतृत्व में टीमें लगाई गई हैं। वह पहला व दूसरा टीका न लगवाने वालों को चिह्नित कर सूची बनाएंगी। सर्वे में लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के 13 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है। इसमें 8 लाख 35,107 लोगों को अभी पहला टीका लगा है। दो लाख 32,268 लोग दोनों टीका लगवा चुके हैं। जिले में 10 लाख 67,375 टीके लग चुके हैं। वहीं, दो लाख 32,625 लोगों ने अब तक एक भी टीका नहीं लगवाया। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 78,248 लोगों को कोविशील्ड और 89,127 लोगों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। गांव में टीकाकरण पूर्ण होने पर प्रधान को सम्मानित किया जाएगा। दूसरी खुराक पूर्ण करने वाले गांव को कोविड सुरक्षित ग्राम माना जाएगा।