{"_id":"618033a698d4eb24b778c1c0","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp661791198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन सा सजा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन सा सजा बाजार
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड पर इलेक्ट्रॉनिक झालर खरीदते ग्राहक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। धनतेरस पर ग्राहकों के स्वागत के लिए बाजार दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। बर्तन की दुकानों से लेकर दोपहिया-चार पहिया वाहनों के शोरूम तक को सजाया गया है। इलेक्ट्रानिक्स की दुकानें झालरों से जगमगा रही हैं। धनतेरस पर प्रदोष काल में शाम छह से आठ बजे तक खरीदारी का अतिशुभ मुहूर्त है।
चौक स्थित लोहाई रोड पर बर्तन बाजार में देर रात तक दुकानों की सजावट चलती रही। दुकानों पर ग्राहक बर्तन देखने के लिए पहुंचते रहे। खरीदारी मंगलवार दोपहर के बाद की जाएगी। पं. गोपाल शर्मा ने बताया कि धनतेरस की खरीद प्रदोषकाल में अति शुभ होती है। मंगलवार शाम छह से आठ बजे तक प्रदोषकाल रहेगा। लिहाजा इस समय खरीदा गया धन अक्षय होगा।
दिन भर हुई वाहनों की बुकिंग
दोपहिया वाहनों की एजेंसियों पर सोमवार को पूरा दिन भीड़ रही। लोग मनपसंद रंग के वाहनों की बुकिंग कराते रहे। बाइक एजेंसी के सेल्स मैनेजर हरिओम शर्मा ने बताया कि रविवार से बुकिंग में तेजी आई है। कोरोना के दो साल पहले से ज्यादा बुकिंग हो रही है। 150 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। यही स्थित अन्य बाइक एजेंसियों की रही।
विज्ञापन
डीजे बल्ब, रोप लाइट पहली पसंद
इलेक्ट्रानिक्स बाजार में डीजे बल्ब और रोप लाइट की ज्यादा मांग है। हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा दाम बढे़े हैं। 90 रुपये बिकने वाला डीजे बल्ब अब 100 में मिल रहा है। रोपलाइट पर भी 50 रुपये बढ़कर 90 रुपये हो गई है। राइज जैल, स्टिप, आरजीबी व प्रोस्टेट की भी ज्यादा मांग है।
घुमना के झालर के थोक विक्रेता सोनू कुमार ने बताया कि महंगाई जरूर है, मगर मांग भी खासी है। बाजार में उम्मीद से ज्यादा बिक्री हो रही है। लाल सराय के जितेंद्र ने कहा कि अभी ग्राहक ज्यादा नहीं आ रहे हैं। मंगलवार से लोग खरीदने लगेंगे। उम्मीद है कि बिक्री सही होगी।
कायमगंज के बाजार में भी रौनक
कायमगंज संवाद के अनुसार नगर में बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर धनतेरस के लिए विशेष तैयारी की गई है। मिट्टी के दीयों की दुकानें फुटपाथ पर सजी हैं। सजावट के सामान, फूल माला से लेकर लाइट, बत्ती और रंगीन झालर सजे हैं। कारोबारियों का कहना है कि दो साल कोरोना से मंदी में चल रहे बाजार में इस बार कुछ ठीक लग रहा है। बेहतर कारोबार की उम्मीद है। बाजार की भीड़ से दुकानदारों का उत्साह बढ़ा है। लोगों ने वाहनों की बुकिंग करा ली है।