फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या की आशंका

Tue, 21 Sep 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। घास लेने गई छात्रा का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। छात्रा के घुटने जमीन पर थे। सीओ सिटी व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर पिता से घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पजाबा निवासी मनोज कुमार मजदूरी करता है। उसकी पत्नी रेखा की दो वर्ष पहले सर्पदंश से मौत हो गई थी। बड़ी प़ुत्री आरती का उसने विवाह कर दिया था। घर में चार पुत्री व एक पुत्र की देखभाल उसकी बूढ़ी मां सूरजमुखी करती हैं। उसकी पुत्री दिव्या (14) गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे दिव्या जानवरों के लिए घास लेने की बात कहकर घर से निकली। डेढ़ बजे गांव के लोगों ने गांव के यूनिस के खेत में आम के पेड़ पर दिव्या का शव फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। दिव्या की मौत की जानकारी मिलने पर दादी सूरजमुखी, बहन अंजली, भारती, करिश्मा, भाई करन सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दिव्या के दोनों घुटने जमीन से लगे हुए थे। वह दुपट्टे के फंदे पर लटकर रही थी। उसके मुंह से लार गिर रही थी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पिता मनोज कुुुमार मौके पर पहुंचा। उसने पुत्री की स्थिति देखकर हत्या करने का आरोप लगाया। गांव के किसी से रंजिश न होने की बात बताई। कोतवाल जय प्रकाश पाल व सीओ सिटी नितेेश सिंह मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत फांसी लगने से दम घुटने से होने की पुष्टि की गई है। सीओ ने पिता से जानकारी की। सीओ सिटी नितेश सिंह ने बताया कि छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने की जांच
फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर छात्रा के दोनों हाथों व गर्दन सहित फंदे के करीब से फोटोग्राफ लिए। फंदे की लंबाई व छात्रा के घुटने जमीन पर छूने की बारीकी से जांच की। छात्रा के दोनों पैरों में चप्पलें भी आधी फंसी हुईं थी। वहां से कुछ नमूने भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed