फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

307 छात्रों ने दी अंक सुधार परीक्षा, 65 ने छोड़ी

Sun, 19 Sep 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
भारतीय विद्यालय मोहम्मदबाद में परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अंक सुधार बोर्ड परीक्षा शनिवार से कड़ी निगरानी में शुरू हुई। हाईस्कूल की सुबह और इंटरमीडिएट की शाम की पाली में परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कराई गई। पहले दिन ही हाईस्कूल के 41 और इंटरमीडिएट के 24 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों परीक्षाओं में पंजीकृत 372 परीक्षार्थियों में से 307 ने परीक्षा दी। सचलदलों ने केंद्रों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरे देखे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ से सवा दस बजे तक हाईस्कूल की अंक सुधार परीक्षा में हिंदी का पेपर नौ परीक्षा केंद्रों पर हुआ। इसमें पंजीकृत 225 छात्र-छात्राओं में से 184 परीक्षा में शामिल हुए। 41 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हिंदी विषय का पेपर 70 अंक का आया था। इसमें दो प्रश्नों में से एक करने का विकल्प दिया गया था। दोपहर दो से सवा चार बजे की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी और सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 147 छात्र-छात्राओं में से 123 परीक्षा में शामिल हुए। 24 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक की निगरानी में परीक्षा कराई गई। बीएसए, डीआईओएस और डायट के उपप्राचार्य के सचलदल ने केंद्रों का निरीक्षण किया। उनको कोई भी नकलची नहीं मिला। दयानंद इंटर कालेज अमृतपुर परीक्षा केंद्र में सुबह पाली में एक छात्र और शाम पाली में तीन पंजीकृत थे। इनकी परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। किसी भी केंद्र पर कोई नकल करते नहीं मिला। जीआईसी फतेहगढ़ में बने संकलन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं जमा हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed