फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

गलत बिजली बिल देने पर होगी रिपोर्ट

Fri, 02 Jul 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में मनमाने ढंग से रीडिंग कर बिजली बिल जारी करने की शिकायतों पर विभाग ने शिकंजा कसा है। अब मीटर रीडर को गांव आवंटित कर सही बिल जारी करने की जवाबदेही तय की जाएगी। गलत बिल देने वाले मीटर रीडर पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

एक्सईएन ग्रामीण राहुल बाबू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गलत बिल गलत जारी होने से उपभोक्ता भुगतान नहीं करते हैं। इससे राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है। ज्यादातर मीटर रीडर उपभोक्ताओं के घरों में लगे मीटर की रीडिंग के अनुसार बिल बनाने की बजाए मनमाने ढंग से यूनिट फीड कर बिल जारी कर देते हैं। इससे हर माह लगभग 20 से 25 हजार उपभोक्ताओं के बिल गलत होते हैं। बिल जमा न होने से विभाग पर राजस्व वसूली का बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ता भी बिल सही कराने को उपखंड व खंड कार्यालय के चक्कर लगाते हैं।
इस समस्या से निजात पाने के लिए अब मीटर रीडरों को गांव आवंटित कर रजिस्टर तैयार किया जाएगा। गांव के पांच से दस लोगों के मोबाइल नंबर भी लिए जाएंगे। ताकि उपभोक्ताओं से फोन कर पता लगया जा सके कि बिल समय से और सही मिल रहे हैं या नहीं। एक्सईएन ने बताया कि ग्रामीण खंड में लगभग 73 मीटर रीडर हैं। इनकी सूची तैयार कराई जा रही है। जो मीटर रीडर गलत बिल देंगे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जल्द ही शिकायतों के निस्तारण के लिए भी अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed