{"_id":"60be52eb8ebc3ec59c6b8271","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6327801196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-टेंपो में भिड़ंत, युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-टेंपो में भिड़ंत, युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार बाइक और टेंपो की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टेंपो चालक और एक युवती घायल हो गई। अन्य दो स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। मृत युवक की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर पकरिया के पास सोमवार देर रात टेंपो और बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद टेंपो खाई में पलट गया। इससे बाइक सवार राजेपुर थाने के गांव भरखा निवासी धर्मेंद्र (32), उसका भांजा अमृतपुर के गांव राजपुर निवासी विकास (10) और टेंपो चालक अशोक (40) निवासी कुम्हरौर, अमृतपुर, यात्री उमा (19) निवासी नगला हूसा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। धर्मेंद्र के भाई महेश सिंह ने बताया कि भाई की 27 मई को हरदोई जिले के सवायजपुर के फादुल्लापुर निवासी अर्चना से शादी हुई थी। मां कमलेश और दो बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नवविवाहिता कार में बैठी बेसुध हो गई।
मोहम्मदाबाद थाने के गांव सुल्तानपुर निवासी अमन (18) स्कूटी से गांव जा रहा था। बहादुरनगला के पास पैदल जा रहे मेरापुर थाने के नदौरा निवासी नाहर सिंह (70) को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। उधर, जहानगंज थाने के गांव पतौंजा निवासी शमशुल अली अपनी मां कमरुन निशां को शहर से घर ले जा रहा था। रास्ते में कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। इसमें कमरुल निशां घायल हो गईं। उनकी हालत गंभीर होने पर डॉ. योगेंद्र मिश्रा ने रेफर कर दिया।