{"_id":"602ea7768ebc3ee91c7ffcd7","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6126899128","type":"story","status":"publish","title_hn":"1391 फ्रंट लाइन वर्कर को लगा वैक्सीन का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1391 फ्रंट लाइन वर्कर को लगा वैक्सीन का टीका
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाते अजय कुमार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन समेत नौ अस्पतालों में 17 सत्रों में 1391 फ्रंट लाइन वर्कर को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया।
2036 फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 1391 कर्मचारी ही टीका लगवाने पहुंचे। लोहिया अस्पताल में 159 के सापेक्ष 120, सिविल अस्पताल के बूथों पर 279 में से 194 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं पुलिस ने टीकाकरण के लिए सात बूथ बनाए गए। इन पर 683 लक्ष्य के सापेक्ष 344 पुलिस कर्मियों के टीका लगाया गया। इसके अलावा सीएचसी कायमगंज बूथ पर 146 में 115, शमसाबाद बूथ पर 153 में 125, नवाबगंज बूथ पर 97 में 75, राजेपुर बूथ पर 164 में 141, कमालगंज बूथ पर 213 में 155 व सीएचसी मोहम्मदाबाद बूथ पर 142 में से 122 फ्रंट लाइन कर्मचारियों ने वैक्सीन का टीका लगवाया। कुल 68.3 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीका लगवाने के बाद किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
876 स्वास्थ्य कर्मियों को आज लगेगा दूसरा टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने 22 जनवरी को जिन 525 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का टीका लगाया गया था। उन्हीं स्वास्थ्य कर्मियों को शुक्रवार को दूसरे डोज का टीका लगेगा। लोहिया महिला-पुरुष अस्पताल, सिविल अस्पताल लिंजीगंज के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन, कमालगंज व मोहम्मदाबाद में टीकाकरण किया जाएगा।