{"_id":"602ea6b78ebc3ee9631f22df","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp612688598","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य के चाचा का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य के चाचा का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
अनुज कुमार का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। दिल्ली से लौट रहे अधेड़ का शव गुरुवार सुबह एटा जिले में सड़क किनारे पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मृतक निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य के चाचा थे। भतीजे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव लटकाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव बेला सराय गजा निवासी निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा ने बताया कि चाचा अनुज कुमार (45) 15 फरवरी को भतीजे के पास नोएडा गए थे। बुधवार को वह घर लौट रहे थे। भतीजे ने रात करीब 11: 00 बजे उन्हें आनंद विहार में रोडवेज बस में बैठाया था।
गुरुवार सुबह अनुज का शव एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र में वनकटी दियावगंज रोड किनारे नर्सरी में यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। जेब में मिले फोन में दर्ज नंबर के आधार पर पुलिस ने घर पर सूचना दी। मनोज और परिजन मौके पर पहुंच गए। मनोज ने तहरीर देकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि चाचा के दोनों घुटने जमीन में छू रहे जेब तीन हजार 600 रुपये, मोबाइल व बस की टिकट मिली है। जैथरा थाने के दरोगा चरण सिंह ने बताया कि दो लोगों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
20 वर्ष पहले हुई थी भाई की हत्या
मनोज मिश्रा ने बताया कि दूसरे चाचा अमरनाथ की करीब 20 वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी। उसी दिन दूसरे पक्ष के युवक की भी हत्या हुई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं।