{"_id":"5e91fde58ebc3e72c33015ae","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp5547948116","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन से आए 122 लोगों में जिले में रह रहे सभी 25 हुए चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन से आए 122 लोगों में जिले में रह रहे सभी 25 हुए चिह्नित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली के निजामुद्दीन से आए 122 लोगों में से जनपद में सिर्फ 25 लोग ही रह रहे हैं। पुलिस ने उन्हें चिह्नित कर जांच करा दी है। सभी अपने घरों में क्वारंटीन प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। 81 लोग अन्य जिले में रह रहे हैं। 16 लोगों के मोबाइल नंबरों की आईडी फेक निकली है। उनकी मोबाइल लोकेशन भी जिले में नहीं मिली है।
दिल्ली निजामुद्दीन के टावरों के दायरे में 12 से 24 मार्च के बीच आए लोगों के मोबाइल नंबरों की सूची यहां भेजी गई थी। इसमें जिले के 122 मोबाइल नंबर निकले। सभी मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया था। इसमें जिले में 25 लोग चिह्नित हुए। वहीं 81 लोग जिले के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में दूसरे जिलों में रह रहे हैं।
16 नंबर ऐसे निकले जो कि फेक आईडी से लिए गए हैं। उन मोबाइल नंबरों की लोकेशन जिले में नहीं पाई गई। कोरोना सेल के दरोगा रजनेश ने बताया कि सभी लोगों के बारे में जानकारी करके रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।