फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,farrukhabad,corona

एल-2 के आईसीयू वार्ड में भर्ती न करने पर हुआ विवाद

Mon, 24 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,farrukhabad,corona
फर्रुखाबाद। सांस लेने दिक्कत होने पर पिता को एल-2 अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती न करने पर दीवान पुत्र का डॉक्टर से विवाद हो गया। अस्पताल में हंगामा होने पर फतेहगढ़ कोतवाल व सीओ सिटी अस्पताल पहुंचे। बेड खाली होने के बावजूद भर्ती न करने का मामला सामने आया। सीएमओ के हस्तक्षेप पर दीवान के पिता को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली में एक दीवान के पिता को सोमवार शाम को सांस लेने में दिक्कत हुई। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। दीवान पिता को एल-2 अस्पताल फतेहगढ़ में भर्ती कराने के लिए लेकर गया। ऑक्सीजन कम होने से दीवान ने पिता को आईसीयू वार्ड में भर्ती करने की मांग की। वार्ड में चार बेड खाली होने के बावजूद डॉक्टर ने दीवान के पिता को भर्ती करने से इनकार कर दिया। पिता की हालत बिगड़ती देख दीवान ने डॉक्टर से नाराजगी जताई। इसको लेकर दीवान और डॉक्टर में विवाद होने से हंगामा हो गया। इसकी जानकारी पर सीओ सिटी व फतेहगढ़ कोतवाल अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद सीएमओ को अवगत कराया। सीएमओ के हस्तक्षेप पर दीवान के पिता को एल-2 अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया। सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि दीवान के पिता को भर्ती कर लिया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल कम है। इस कारण हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed