फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,farrukhabad,corona

कोरोना वारियर्स छात्र की मौत

Sat, 15 May 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,farrukhabad,corona
कमालगंज। कोरोना महामारी में सीएचसी के कर्मचारियों का मुफ्त में सहयोग कर रहे डी-फार्मा के छात्र की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कस्बे के लोगों शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी डी-फार्मा के छात्र पुनीत चौरसिया (27) को सांस लेने में परेशानी होने पर एक मई को सीएचसी में स्थापित एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड जांच में वे निगेटिव पाया गए थे। चार मई को हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें लखनऊ स्थित एक अस्पताल में ले गए। वहां वे वेंटिलेटर पर थे। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि फेफड़ों में संक्रमण फैलने से उसकी मौत हुई है। मौत की सूचना से कस्बा में मातम छा गया। पुनीत डी-फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह महीने तक इंटर्नशिप की थी। कोरोना संक्रमण तेजी से फैला तो अस्पताल में स्टाफ की कमी हो गई। इंटर्नशिप खत्म होने के बाद भी पुनीत अस्पताल में कर्मचारियों का सहयोग करने के लिए रोजाना समय से अस्पताल पहुंच जाते थे। बीमार होने से पहले पुनीत अस्पताल में कोरोना की जांच करते थे। पुनीत के बड़े भाई थाने के निकट मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मोहल्ले वालों का कहना है कि पुनीत कोरोना वारियर्स थे। सीएचसी में एल-2 अस्पताल के शुुुरू होने पर भी वह मौजूद था। तभी लोगों ने उसके काम की सराहाना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed