{"_id":"609c17518ebc3ec36c7a8cee","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-corona-farrukhabad-news-knp6280825121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वृद्धों सहित पांच की मौत, 104 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वृद्धों सहित पांच की मौत, 104 लोग संक्रमित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में 104 और संक्रमित मिले हैं। बुधवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कई बुजुर्ग भी कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं, इलाज के दौरान पांच की मौत हो गई। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 9148 हो गया है। इनमें 7886 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक लोग संक्रमित होने के साथ काल के गाल में भी समा रहे हैं। बुधवार को मिली जांच रिपोर्ट में 21 वृद्ध कोरोना की चपेट में आए हैं। शहर के मोहल्ला गांधी नगर में छह वृद्धों सहित आठ, वनखड़िया में पांच, कसरट्टा में तीन, धर्मकांटा में पांच, आफीसर्स कालोनी निवासी युवती, बाईपास के चार लोगों सहित शहरी क्षेत्र के 70 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कायमगंज क्षेत्र के 17, कमालगंज के पांच, मोहम्मदाबाद के चार, नवाबगंज के तीन, राजेपुर के तीन व शमसाबाद क्षेत्र के दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना निवासी वृद्ध (75), मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव पट्टी खुर्द जैतपुर निवासी वृद्ध (77) की सैफई स्थित अस्पताल व शहर की आवास विकास कालोनी निवासी महिला (48) की कन्नौज मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा कायमगंज सीएचसी स्थित एल-2 अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो लोगों ने दम तोड़ दिया। हालांकि इनकी पोर्टल पर एंट्री नहीं की गई है। जिले में अब तक 9148 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7886 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 134 लोग जान गवां चुके हैं। जिले में अभी 1129 केस एक्टिव हैं।