फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,farrukhabad,corona

कोरोना से तीन की मौत, तीन डॉक्टरों सहित 144 संक्रमित

Sat, 08 May 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,farrukhabad,corona
फर्रुखाबाद। जनपद में तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 144 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें तीन डॉक्टर भी चपेट में आ गए हैं। जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों को आंकड़ा बढ़कर 8400 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार और कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जांच रिपोर्ट में सीएचसी राजेपुर के डॉ.रजत कटियार, लोहिया कैंपस निवासी डॉ.गुलशन, सीएमओ ऑफिस का लिपिक, कायमगंज के डॉ. इंदू जमील खां व सेंट्रल जेल का वृद्ध कैदी कोरोना संक्रमित पाया गया। फतेहगढ़ का पीडब्ल्यूडी कर्मचारी, नगला प्रीतम निवासी वृद्ध, सिविल लाइन निवासी वृद्ध, नगला दीना निवासी वृद्ध, कसरट्टा निवासी युवक व महिला, ऑफिसर कालोनी निवासी अधेड़, जाफरी निवासी वृद्धा व एक महिला सहित शहर व बढ़पुर क्षेत्र के कुल 101 लोग संक्रमित निकले हैं। इसमें कैंट के भी 11 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कमालगंज का युवक, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के सात लोग, नवाबगंज के तीन, राजेपुर के 13 व शमसाबाद क्षेत्र के 18 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। कमालगंज क्षेत्र के गांव कंधरापुर निवासी महिला(40) की 20 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। एल-2 अस्पताल से रेफर करने के बाद सैफई ले जाते समय मौत हो गई। उसकी पोर्टल पर इंट्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर का एक अधेड़(56) की जांच रिपोर्ट 19 अप्रैल को पॉजिटिव आने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मरने वाले मरीजों की संख्या 130 हो गई है। अब तक जिले में 8400 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7406 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। अभी 865 केस एक्टिव हैं।

इधर, कमालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित एल-2 कोविड अस्पताल में शुक्रवार सुबह 65 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ दी। तीन मरीज ठीक भी हुए हैं।
मोहम्दाबाद के किसान नगला निवासी सियाराम (65) को गुरुवार को सीएचसी स्थित एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आक्सीजन लेवल 60 होने से उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम को एल-2 में नौ मरीज भर्ती थे। एक मरीज को फतेहगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed