{"_id":"6293ba55f2f4a4601613ff91","slug":"farrukhabad-news-fallo-up-aslaha-farrukhabad-news-knp699576392","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और लोगों ने खरीदे थे फर्जी लाइसेंस से असलहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और लोगों ने खरीदे थे फर्जी लाइसेंस से असलहे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्जी शस्त्र लाइसेंस से तीन और लोगों ने असलहे खरीदे थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। गिरोह के सरगना सहित आठ लोगों को जेल भेजा जा चुका है। एटा और मैनपुरी की शस्त्र विक्रेताओं से पुलिस पूछताछ करेगी।
एसओजी व मोहम्मदाबाद पुलिस ने थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव पकड़िया निवासी गिरोह के सरगना महाराज सिंह व नेम सिंह को पकड़ा था। इन्होंने पांच हजार रुपये लेकर फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने की बात कबूली थी। 10 लाइसेंस बनाने की बात दोनों ने बताई थी।
एसओजी ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस से बंदूक खरीदने वाले छह लोगों को पकड़ लिया था। पुलिस ने शनिवार को सरगना सहित आठ लोगों को जेल भेजा था। एक असलहा खरीदने वाला फरार है। तीन अन्य फर्जी लाइसेंस से असलहा खरीदने वाले लोगों के नाम सामने आ गए हैं और पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
असलहे जनपद मैनपुरी व एटा की शस्त्र दुकानों से खरीदे गए थे। इन दुकानदारों से भी पुलिस पूछताछ करेगी कि उन्होंने बिना जांच पड़ताल किए असलहे किस आधार पर बेचे थे। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचक छानबीन कर रहे है।