{"_id":"625b124f03e43c379c4824ff","slug":"farrukhabad-news-civic-amenities-farrukhabad-news-knp6916011126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा से 232 गांवों की रातभर बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा से 232 गांवों की रातभर बिजली रही गुल
विज्ञापन
हजियापुर विद्युत उपकेंद्र के मंझना फीडर के टूटे पड़े पोल। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। तेज हवा से पोल व तार टूटने से गंगापार, मोहम्मदाबाद और शमसाबाद क्षेत्र के कुल 232 गांवों की बिजली शुक्रवार रात भर गुल हो गई। दिन में टूटे तारों को जोड़ कर 230 गांवों की बिजली चालू कर दी गई, लेकिन दो गांवों की बिजली टूटे पोल न बदले जाने से चालू नहीं हो सकी।
शुक्रवार रात करीब नौ बजे तेज हवा चली। इससे शमसाबाद में आठ पोल टूटने से हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। गांव संतु कुइया व अद्दूपुर के कोल्ड स्टोरेज की बिजली बंद हो गई। मोहम्मदाबाद क्षेत्र में नीबकरोरी गांव व रेलवे स्टेशन के पास पेड़ टूटकर भूड़नगरिया और संकिसा विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर गिरे। इससे दोनों विद्युत उपकेंद्र ठप होने से करीब 70 गांव की बिजली रात 10 बजे गुल हो गई।
गंगापार क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाल टूट कर गिर पड़ी। इससे तहसील, अमृतपुर, सलेमपुर और राजेपुर विद्युत उपकेंद्र ठप होने से 300 गांवों की बिजली रात 11 बजे गुल हो गई। तेज हवा थमने के बाद जेई ने रात में अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र की 33केवी लाइन काटकर बाकी चालू कर दी गई।
विज्ञापन
इससे राजेपुर, तहसील और सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र चालू हो गए। अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र बंद रहने से 100 गांव और राजेपुर उपकेंद्र के तीन फीडर ठप रहने से 60 गांव की रात भर बिजली गुल रही। शनिवार सुबह अवर अभियंताओं ने 33 केवी के टूटे तारों की मरम्मत कराई। इससे अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र से 100 गांव और राजेपुर के तीन फीडरों से 60 गांवों की दिन में 11 बजे बिजली चालू हुई।
नीबकरोरी और संकिसा विद्युत उपकेंद्र दिन में 12 बजे चालू होने पर 70 गांवों को बिजली मिल पाई। हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र के मंझना फीडर के टूटे आठ पोल न बदलने जाने से गांव संतकुइया और अद्दूपुर की बिजली दूसरे दिन शनिवार को भी गुल रही।
एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि फाल्टों को दूर कर गांवों की बिजली चालू करा दी गई है। हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र कायमगंज क्षेत्र में आता है। एक्सईएन कायमगंज राहुल बाबू ने बताया कि पोल नए लगाकर दोनों गांव की बिजली चालू की जाएगी।