फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad,news,avaidh plating

अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

Tue, 28 Jun 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad,news,avaidh plating
शहर में हो रही प्लाटिंग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अवैध प्लाटिंग कर शहर का नक्शा बिगाड़ने वालों पर भी अब प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। भूखंड का बिना विनियमितीकरण कराए प्लाटिंग करने वाले 125 से अधिक लोगों की सूची बनाई गई है। इसमें पालिकाध्यक्ष सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर व निकटवर्ती गांवों में विनियमितीकरण कराए बिना वर्षों से अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा है। भू-स्वामियों ने प्रापर्टी डीलरों के माध्यम से प्लाट बेचकर करोड़ों की कमाई की। जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से भू-स्वामियों को नोटिस जारी किए गए, लेकिन उन्होंने जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझा। इसके साथ ही बिना नक्शा पास कराए भवनों का निर्माण हुआ और अवैध कालोनियां तैयार हो गईं।
विज्ञापन

खासतौर से शहर के मोहल्लों के अलावा विनियमित क्षेत्र के गांव मसेनी, खानपुर, चांदपुर, अमेठी कोहना, धन्सुआ, पांचालघाट, बजरिया, बाग लकूला, नेकपुर कलां, सेंट्रल जेल चौराहा, वनखड़िया, ढिलावल, नरायनपुर आदि स्थानों पर प्लाटिंग की गई। इन भूखंडों का न तो विनियमितीकरण कराया गया और न ही भवन निर्माण के लिए नक्शे पास कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कालोनियों में न तो मानक के अनुरूप गली की 30 फीट चौड़ाई छोड़ी गई और न ही नाली निर्माण, बिजली के पोल लगाने व पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम किए गए। इससे बरसात में इन अवैध कालोनियों में जलभराव की भी समस्या रहती है।
खास बात यह है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों की सूची में पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, शीतगृह मालिक मोहन अग्रवाल, संजय साध के भी नाम शामिल हैं। प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग करने वाले भू-स्वामियों, बिना नक्शा मकान बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले 125 से अधिक लोगों की सूची बनाई गई है। कई शहरों में अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब फर्रुखाबाद में भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण के साथ प्लाट बेचने वाले भू-स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed