फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,arrest,shastra license,farjivada

फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने में सरगना सहित आठ जेल गए

Sun, 29 May 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,arrest,shastra license,farjivada
फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने में पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के सरगना सहित आठ लोगों को पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने पकड़कर जेल भेज दिया। गिरोह का एक साथी भाग गया। छह बंदूकें, एक तमंचा, कारतूस, मोहरें व स्टांप सहित शस्त्र लाइसेंस की फर्जी किताबें बरामद हुईं।
विज्ञापन

पुलिस व एसओजी ने शुक्रवार रात संयुक्त अभियान में गांव वनकटी के पास से मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पकड़िया निवासी महाराज सिंह, नेम सिंह उर्फ गंभीर यादव, गांव तिलियानी निवासी अवधेश यादव, उमेश यादव, जनपद मैनपुरी थाना बेवर के गांव चंदनपुर निवासी सुभाष यादव, गांव धर्मनेर निवासी नीरज यादव, मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रूप नगर निवासी गजेंद्र यादव, निशान सिंह यादव को पकड़ लिया।
विज्ञापन

गांव तिलियानी निवासी विजय बहादुर उर्फ करू पुलिस को चकमा देकर भाग गया। सभी के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने व नवीनीकरण करने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सरगना सहित पकड़े गए लोगों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि गिरोह के तार कई जनपदों से जुड़े हैं। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। महाराज सिंह व नेम सिंह ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाए थे। बाकी पकड़े गए लोगों ने फर्जी लाइसेंस बनवाकर शस्त्र खरीदे थे।
भागने वाले विजय बहादुर ने भी फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाया था। अन्य दो लोगों की तलाश की जा रही है। इस दौरान एएसपी अजय प्रताप, मोहम्मदाबाद कोतवाल दिलीप कुमार बिंद, एसओजी प्रभारी बलराज भाटी, सर्विलांस प्रभारी जेपी शर्मा मौजूद रहे।
गिरोह के पास से बरामद सामान
पकड़े गए गिरोह के पास से पांच एक नाली बंदूक, एक दोनाली बंदूक, एक तमंचा, 28 कारतूस, छह मोहरें, दस फर्जी शस्त्र लाइसेंस की किताबें, शस्त्र लाइसेंस वाली दो किताबें जिस पर नाम नहीं लिखा था, एक मुहर, पैड आदि सामान बरामद हुआ।
पांच हजार में लाइसेंस, एक हजार में नवीनीकरण
पूछताछ में गिरोह के सरगना महाराज सिंह ने बताया कि वह पांच हजार रुपये में फर्जी लाइसेंस बनाकर देता था। लोगों को लाइसेंस की किताब देते समय बता देता था कि नवीनीकरण वह ही करवा कर देगा। नवीनीकरण के लिए वह लोगों से एक हजार रुपये लेता था। उसने अब तक नौ फर्जी लाइसेंस बनाने की बात बताई।

मैनपुरी व एटा से खरीदी गईं थीं बंदूकें
फर्जी लाइसेंस से लोगों ने जनपद मैनपुरी व एटा की शस्त्र दुकानों से बंदूकें खरीदी थीं। पुलिस की टीम ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद शस्त्र दुकानदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed