{"_id":"60a2b0758d707c71d005ad8a","slug":"farrukhabad-high-school-candidates-scores-will-be-uploaded-the-time-till-may-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: हाईस्कूल परीक्षार्थियों के प्राप्तांक होंगे अपलोड, 18 मई तक का दिया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: हाईस्कूल परीक्षार्थियों के प्राप्तांक होंगे अपलोड, 18 मई तक का दिया समय
Mon, 17 May 2021 11:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 17 May 2021 11:36 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने हाईस्कूल परीक्षार्थियों के प्राप्तांक 18 मई तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का समय दिया।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करने की यूपी बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को दिए गए अंकों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया है। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव दिव्यकांत शुक्ला का आदेश आ गया है।
कोरोना संक्रमण को लेकर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं अधर में लटक गईं हैं। बोर्ड परीक्षाएं कराने का अभी कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की छमाही व प्री बोर्ड परीक्षा (बोर्ड परीक्षा से पहले कराई जाने वाली परीक्षा) में किस परीक्षार्थी को कितने अंक दिए गए हैं।
वह विद्यालयवार परीक्षार्थी के नाम के साथ परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी.ईडीयू.इन पर 18 मई तक अपलोड कराने का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
यदि किसी विद्यालय की सूचना वेबसाइट पर अपलोड नहीं होती है तो उसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक उत्तरदायी होंगे। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि यह आदेश मिल चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव के आदेश से शिक्षक अनुमान लगा रहे हैं कि हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करने की सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।