{"_id":"60ec079d8ebc3ec75e618d28","slug":"farrukhabad-girl-s-body-found-in-house-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: संदिग्ध हालात में युवती का शव घर में मिला, परिजन फरार, गांव में हो रही है इस बात की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: संदिग्ध हालात में युवती का शव घर में मिला, परिजन फरार, गांव में हो रही है इस बात की चर्चा
Mon, 12 Jul 2021 02:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
फर्रूखाबाद में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा निवासी शिवानी (20) पुत्री विनोद जाटव का शव लहूलुहान हालात में घर में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि परिजन मौके से फरार हो गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह पिता और पुत्री में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शिवानी की सूचना पर डायल 112 नंबर पुलिस आई और समझा बुझाकर चली गई थी। इसके बाद घर में शव पड़ा देखा गया। युवती के कोख में चाकू लगा है।
बताया गया कि युवती कहीं अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी लेकिन पिता ने फर्रुखाबाद में शादी तय कर दी। इस पर विवाद रहता था। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में पिता व छोटा भाई रहता था। घटना के बाद दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।