{"_id":"60a2c05d0de682248c2cff27","slug":"farrukhabad-gang-rape-of-woman-guarding-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: खेत की रखवाली कर रही महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: खेत की रखवाली कर रही महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, एसपी से लगाई गुहार
Tue, 18 May 2021 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 18 May 2021 12:44 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन महिलाओं और बच्चियों को दरिंदे अपना शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात खेत की रखवाली कर रही महिला से पांच लोगों ने तमंचे दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने चाचा के साथ एसपी के पास पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने अमृतपुर एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
गांव निवासी महिला के खेत में रविवार रात लगभग आठ बजे पानी लगाया गया था। वह खेत की रखवाली कर रही थी। तभी गांव के पांच लोग शराब के नशे में पहुंचे और पास के यूकेलिप्टस के बाग में खींचकर ले गए। वहां तमंचे दिखाकर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज निवासी अपने चाचा को घटना की जानकारी दी। सोमवार को चाचा महिला को साथ लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा के पास पहुंचे।
विज्ञापन
महिला ने एसपी को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह सब्जी की फसल बेचकर गुजारा करती है। गांव के ही पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। एसपी ने अमृतपुर एसओ जसवंत सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।