{"_id":"60cde897240d500dae13db05","slug":"farrukhabad-for-the-sake-of-one-million-dowry-a-female-soldier-was-beaten-up-evicted-from-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: दस लाख दहेज की खातिर महिला सिपाही को पीटा, घर से निकाला, फिर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: दस लाख दहेज की खातिर महिला सिपाही को पीटा, घर से निकाला, फिर कही ये बात
Sat, 19 Jun 2021 06:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 19 Jun 2021 06:23 PM IST
सार
दहेज न मिलने पर पति ने महिला सिपाही को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जेवरात भी ले लिए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
दहेज
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद में दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला सिपाही को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जेवरात भी ले लिए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के मोहल्ला हाता मिंटू खां निवासी प्रीती झांसी पुलिस लाइन में सिपाही है।
उनके पिता मेवाराम ने 30 नवंबर 2020 को 17 लाख रुपये खर्च करके शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार निवासी युवक के साथ शादी की थी। प्रीती का आरोप है कि ससुरालीजन 10 लाख रुपये नगदी की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार को उसके साथ मारपीट की।
शनिवार को उसकी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके आई तो उसके जेवरात छीन लिए। महिला सिपाही ने बताया कि शनिवार सुबह सवा नौ बजे पति ने फोन करके उसके साथ गाली-गलौज की और बहन के विवाह में खलल डालने की धमकी भी दी। मऊदरवाजा इंस्पेक्टर अजय नारायण ने पीड़िता को शीघ्र मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।