फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: FIR against former EDM for missing 185 mobile phones and five tablets

Farrukhabad: 185 मोबाइल और पांच टैबलेट गायब करने में पूर्व ईडीएम के खिलाफ प्राथमिकी, डिजीशक्ति योजना में घपला

Wed, 14 Jan 2026 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: FIR against former EDM for missing 185 mobile phones and five tablets
demo - फोटो : अमर उजाला

185 स्मार्ट फोन व पांच टैबलेट गायब करने के मामले में फतेहगढ़ कोतवाली में मंगलवार रात को तत्कालीन ई-डिस्टि्रक्ट मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सत्यापन में स्मार्ट फोन कम पाए जाने के बाद मामले की जांच अतिरिक्त एसडीएम ने की थी। इसके बाद ही एडीएम ने वर्तमान ई-डिस्टि्रक्ट मैनेजर को प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


डिजीशक्ति योजना 2021-22 के तहत स्नातक व परास्नातक छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फाेन व टैबलेट वितरित करने थे। इसके लिए यूपी डेस्को एजेंसी ने 36,950 स्मार्ट फोन व 18,262 टैबलेट उपलब्ध कराए थे। वितरण की जिम्मेदारी जनपद आगरा थाना रोहता के द्वारिका ग्रीन-1 निवासी ई-डिस्टि्रक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान की थी। उनकी सेवा छह नवंबर 2024 को समाप्त हो गई थी। ई-डिस्टि्रक्ट मैनेजर आशीष कुमार ने 13 मई 2025 को चार्ज लिया। 
विज्ञापन


सत्यापन किए जाने पर पता चला कि स्टॉक में 199 दिखाए गए हैं जबकि मौके पर महज 14 ही हैं। इसकी जानकारी होने पर एडीएम अरुण कुमार सिंह ने अतिरिक्त एसडीएम रविंद्र कुमार से मामले की जांच कराई। इसमें पता चला कि 185 स्मार्ट फोन व 5 टैबलेट गायब हैं। इसके बाद अभिषेक चौहान से जवाब तलब किया गया। पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया न ही वह यह बता सके कि आखिर 185 स्मार्ट फोन व पांच टैबलेट कहां गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के आधार एडीएम ने ई-डिस्टि्रक्ट मैनेजर आशीष कुमार को प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए। मंगलवार देर रात ई-डिस्टि्रक्ट मैनेजर आशीष कुमार की तहरीर पर फतेहगढ़ कोतवाली में पूर्व में तैनात रहे ई-डिस्टि्रक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान के खिलाफ गबन की प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली रणविजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed