फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad

बछिया की चाहत को 250 गायों का कृत्रिम गर्भाधान

Wed, 01 Jul 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad
फर्रुखाबाद। सेक्स शार्टेज सीमेन से गाय का कृत्रिम गर्भाधान कराने से साहिवाल नस्ल की बछिया का ही जन्म होगा। पशुपालन विभाग की ओर से कृत्रिम गर्भाधान में 75 फीसदी तक छूट दी जा रही है। साहिवाल नस्ल की गाय अधिक दुधारू होती है। अब तक 250 पशुपालक अपनी गायों का कृत्रिम गर्भाधान करा चुके हैं।
विज्ञापन

अन्ना गोवंश को देखते हुए सांड़ों की संख्या कम करने के लिए पशुपालन विभाग ने सेक्स शार्टेज सीमेन तैयार किया है। इससे गायों का कृत्रिम गर्भाधान किया जा रहा है। इससे गाय बछिया को ही जन्म देगी। साहिवाल नस्ल की बछिया गाय बनने पर सामान्य से अधिक दूध देती है।
विज्ञापन

जनपद में अक्तूबर 2019 में यह सीमेन विभाग को प्राप्त हुआ था। इससे गर्भाधान की सरकारी फीस 300 रुपये निर्धारित है। इस पर सरकार 75 फीसद छूटी दे रही है। निजी गर्भाधान केंद्रों पर 1200 से 1300 रुपये तक लिए जा रहे हैं। जनपद में अब तक 250 पशुपालक अपनी गायों का इससे कृत्रिम गर्भाधान करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.राजकिशोर सिंह ने बताया कि जिले के 25 पशु चिकित्सालयों पर सेक्स शार्टेज सीमेन उपलब्ध है। कोई भी पशुपालक साहिवाल नस्ल वाली बछिया के लिए अपनी गाय का कृत्रिम गर्भाधान करा सकता है। सीमेन के लिए जरूरत के अनुसार मांगपत्र भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed