फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Family uproar over the death of old woman in geriatric ward

फर्रुखाबाद : जीरियाट्रिक वार्ड में वृद्धा की मौत पर परिजनों का हंगामा

Mon, 25 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Family uproar over the death of old woman in geriatric ward
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती वृद्धा की मौत हो गई। ईएमओ ने मृत घोषित किया तो परिजन बिफर पड़े। जीवित होने की बात कहकर हंगामा करने लगे और सीएमएस को फोन कर दिया। इसके बाद पहुंचे सीनियर डॉक्टर ने जांच कर वृद्धा को मृत बताया। इस पर परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

कायमगंज के गांव सलेमपुर दूदेमई निवासी रामलली (93) को चार जुलाई को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका जीरियाट्रिक वार्ड में इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर में उनकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर ईएमओ डॉ. आकाश बंसल ने वार्ड में जाकर रामलली की जांच की। उन्होंने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने जब वृद्धा के पंपिंग की तो उनके होठों से हवा सी निकली।
विज्ञापन

इस पर परिजन जीवित होने की बात कहकर हंगामा करने लगे। काफी समझाने पर भी नहीं माने। करीब आधा घंटा विवाद के बाद परिवार के ही एक सदस्य ने सीएमएस को फोन कर सूचना दी। सीएमएस के आदेश पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पांडेय जीरियाट्रिक वार्ड पहुंचे। उन्होंने वृद्धा की जांच की तो मृत मिली। इसके बाद परिजन शांत हुए। हंगामे के दौरान मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जमा रही। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed