फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Every eligible student gets a stipend, information given to the principals

फर्रुखाबादः हर पात्र छात्र को मिले वजीफा , प्रधानाचार्यों को दी जानकारी

Mon, 20 Jul 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Every eligible student gets a stipend, information given to the principals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। छात्रों के वजीफा व शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन प्रक्रिया के संबंध में सोमवार को आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि हर पात्र छात्र को वजीफा व शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिले। इसके लिए सतर्कता के साथ ऑनलाइन आवेदन कराया जाए। पिछले वर्षों में आवेदन प्रक्रिया में हुई जिन गलतियों से अनेक छात्र वजीफा व शुल्क प्रतिपूर्ति के लाभ से वंचित रह गए थे उनकी जानकारी दी गई।
एक अगस्त से शुरू होने वाली वजीफा व शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन प्रक्रिया के संबंध में आयोजित बैठक में क्षेत्र के 57 माध्यमिक व डिग्री कॉलेजों में से 35 प्रधानाचार्य ही आए। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल ने कहा कि स्नातक प्रथम वर्ष को छोड़कर अन्य कक्षाओं के छात्र अपना स्थायी पंजीकरण नंबर अवश्य भरें। आधार नंबर भी अनिवार्य है। आवेदन के फाइनल प्रिंट की हार्ड कॉपी संलग्नकों के साथ संस्था में जमा करते समय संस्था से प्राप्ति रसीद अवश्य ली जाए। उन्होंने कहा कि माध्यमिक स्तर पर पिछड़े वर्ग के गत वर्ष 88 हजार पंजीकरण में 40 हजार को ही वजीफा का लाभ मिल पाया था। इस बार सतर्कता बरती जाए जिससे लगभग 60 हजार छात्रों को लाभ मिल सके। आय व जाति प्रमाणपत्र में दिक्कत हो तो पंजीकरण संख्या बताएं, वह प्रमाणपत्र दिलवाएंगे। आठवीं पास बच्चों को अगली कक्षा के लिए टीसी जारी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी जीआईसी प्रधानाचार्य सुनील कटियार, राजेश अग्निहोत्री, प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ,बलविंदर सिंह, मो. जाहिद सक्कन,शिवपाल सिंह यादव,गेंदालाल राजपूत,मुबीन सिद्दीकी आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed