फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Efforts to make girls and women aware

फर्रुखाबादः बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास

Mon, 19 Oct 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Efforts to make girls and women aware
जीआईसी फतेहगढ़ में मिशन शक्ति पर परिचर्चा करती प्रधानाचार्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति अभियान अभियान के तहत स्कूल, कालेजों, सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम हुए लेकिन महिलाओं व छात्राओं की सहभागिता कम रही। थानों पर बनाई गई महिला हेल्प डेस्क पर कोई महिला फरियादी नहीं पहुंची। कांशीराम डिग्री कालेज में पहुंचीं नोडल अफसर को वहां दो छात्राएं ही मिलीं। पीडी कालेज में उन्होंने जागरूकता अभियान का जायजा लिया। एसपी ने पुलिस लाइन के सभागार में बालिकाओं को आत्मनिर्भर होने के बारे में जागरूक किया।
सोमवार को मिशन शक्ति अभियान की नोडल अफसर डॉ. ख्याति गर्ग कांशीराम राजकीय डिग्री कालेज निनौआ में कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंचीं। वहां दो छात्राएं ही मिलीं। इसके बाद वह पीडी डिग्री कालेज में पहुंची जहां सौ से अधिक महिलाएं व छात्राएं थीं। एएसपी अजय प्रताप ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस लाइन के सभागार में एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने नोडल अफसर की मौजूदगी मेें वहां मौजूद महिलाओं व छात्राओं को महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया। उधर, थानेदार अपने-अपने क्षेत्र के बाजारों में महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करते दिखाईं दिए। राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य संघमित्रा भास्कर ने बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। मिशन शक्ति में कालेज की ओर से छात्रा अंशिका सिंह को अध्यक्ष व नैंसी पांडेय को सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका में प्रेमलता सुनेंगी समस्याएं
सोमवार को नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रेमलता राजपूत महिला हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और समाधान करेंगी। ईओ रविंद्र कुमार, व्यवस्थापक अमित सक्सेना, निहारिका पटेल, प्रतिभा मिश्रा, रानी बाथम, उर्मिला राजपूत, मुन्नी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। इधर फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पर सोमवारको एआरएम आरसी यादव ने केंद्र प्रभारी जीपी पाठक के साथ बसों में परिचालकों को महिला सुरक्षा संकल्प पत्र का वितरण किया। महिला सवारियों को संकल्प पत्र पढ़कर सुनाया। अनूप कटियार, शिव प्रकाश दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने मोमबत्ती उत्पादन की जानकारी ली
कामालगंज। विकास खंड के गांव नरायनपुर गढ़िया में धन लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मोमबत्ती उत्पादन किए जाने की जानकारी पर सोमवार को मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी गांव पहुंचीं। उन्होंने मोमबत्ती के सांचे, कच्चा माल व अन्य सामान देखा। समूह की महिलाओं से बात कर आगे बढ़ते रहने के लिए कहा। अमर उजाला में रविवार के अंक में महिलाओं के स्वावलंबन की लौ से दमकेगा दीपोत्सव शीर्षक से प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेकर डॉ. ख्याति गर्ग सोमवार दोपहर नरायनपुर गढ़िया गांव पहुंचीं। खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन का काम एडीओ निरंजन त्रिवेदी व ब्लाक मिशन मैनेजर प्रदीप द्वारा देखे जाने की जानकारी दी। समूह की कोषाध्यक्ष शकुंतला ने बताया कि उनका समूह दो साल से दीपावली पर मोमबत्ती बना रहा है। नोडल अधिकारी ने मोमबत्ती तैयार होने की प्रक्रिया समझी। महिलाओं ने बताया कि 120 रुपये प्रति किलो मोम फर्रुखाबाद से लाए थे। यदि बाहर से मोम लाया जाए तो सस्ता पड़ेगा। कहा कि इस बार यूनिफॉर्म सिलाई में समूह को 11,700 रुपये मिले हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद, प्रधान हर्षित कटियार भी साथ रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed