फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: DM got possession of 40 bighas of Amrit Sarovar land

फर्रुखाबाद : डीएम को अमृत सरोवर की 40 बीघा भूमि पर मिला कब्जा

Sun, 31 Jul 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: DM got possession of 40 bighas of Amrit Sarovar land
गांव बरखेड़ा में अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के बाद जानकारी करते डीएम संजय कुमार सिंह, जिला पंचाय - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। गांव बरखेड़ा में 70 लाख रुपये की लागत से बन रहे अमृत सरोवर का रविवार को डीएम और सीडीओ ने निरीक्षण किया। तालाब की 40 बीघा भूमि पर कब्जे की जानकारी पर डीएम ने एसडीएम को पैमाइश कराने के निर्देश दिए। काम की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर तेजी से काम कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 30 अमृत सरोवरों पर झंडारोहण किया जाना है। डीएम संजय कुमार सिंह ने दोपहर को सीडीओ एम. अरून्मोली के साथ गांव बरखेड़ा में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। पूछताछ पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने बताया कि 70 लाख रुपये की लागत से 72 बीघा क्षेत्र में तालाब (अमृत सरोवर) का निर्माण होना है। इसमें इंटरलॉकिंग, पौधरोपण, लाइटिंग आदि सुंदरीकरण के कार्य शामिल हैं। अभी 10 फीसदी ही कार्य हुआ है।
विज्ञापन

काम की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। तालाब में पानी भरने की व्यवस्था के बारे में पूछने पर वहां मौजूद राजू सिंह व अन्य ग्रामीणों ने नहर से पानी लाने या सबमर्सिबल लगवाने के सुझाव दिए। इस पर डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष से सबमर्सिबल लगवाने पर विचार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 72 बीघा के तालाब की 40 बीघा भूमि पर कुछ लोगों का कब्जा है। इस पर डीएम ने एसडीएम कायमगंज संजय सिंह को फोन कर तालाब की पैमाइश कराकर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। सुमंगला योजना की प्रगति के बारे में पूछने पर प्रधान धर्मेंद्र ने बताया कि 14 लोगों के पंजीकरण हुए हैं। बीडीओ मोहम्मद आरिफ भी मौजूद रहे। कायमगंज के गांव अताईपुर जदीद स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण कर शीघ्र कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
शमसाबाद। डीएम संजय कुमार सिंह व सीडीओ एम. अरून्मोली ने गांव किसरोली में बन रहे अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब पर लगा सूचनापट देखा। डीएम ने बीडीओ शमीम अशरफ से कहा कि 15 अगस्त को अमृत सरोवर के चबूतरे पर झंडारोहण किया जाएगा।

इससे चबूतरा, गेट का निर्माण, पौधरोपण व बिजली की व्यवस्था समय से पूरी कर ली जाए। सचिव राकेश कुमार से कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधान अंजू के पति धर्मेंद्र गंगवार को श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत आफाक हुसैन मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed