फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad District Panchayat Chairman, Chadaguna Chair

फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष सगुना की कुर्सी गई

Fri, 05 May 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 05 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad District Panchayat Chairman, Chadaguna Chair
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष सगुना कठेरिया की कुर्सी आखिरकार चली गई। गुरुवार को जिला पंचायत के सदन में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इसके समर्थन में 30 में से 21 सदस्यों ने मतदान किया। खास बात यह रही कि अविश्वास प्रस्ताव लाने व पास कराने वालों में से ज्यादातर सदस्य सपा के ही हैं। वहीं 8 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। एक सदस्य चंद्रपाल की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि अप्रैल में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव समेत अन्य सदस्यों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इस पर बहस व मतदान के लिए गुरुवार 4 मई का दिन निर्धारित किया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ ही पीएसी भी मौजूद रही। डीएम रविंद्र कुमार, एसपी सुभाष सिंह बघेल ने सुबह मौके पर जाकर सुरक्षा इंतजामों व मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एएसपी अशोक कुमार पूरे समय खुद डटे रहे।
विज्ञापन


जिला जज के प्रतिनिधि के तौर पर सिविल जज सीनियर डिवीजन राजीव रंजन ने कागजी प्रक्रिया कराई। बहस के दौरान सभी सदस्यों ने एक साथ हाथ खड़े करके अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उज्ज्वल अंबेश का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। शासन को आज की कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी जाएगी।

तीन सदस्यों की कमेटी बनेगी या नए जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा, यह निर्णय शासन लेगा। कागजी कार्यवाही पूरी कर कल से सगुना के अधिकार समाप्त कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जितने बैलेट पेपर यूज हुए व जितने अनयूज हुए वे डबल लाक में रखवा दिए गए हैं। जिलाधिकारी के जरिए शासन को रिपोर्ट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed