फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: demanded five lakhs by threatening to make the video viral

फर्रुखाबाद : दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे पांच लाख

Sun, 17 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: demanded five lakhs by threatening to make the  video viral
मोहम्मदाबाद। प्रयोगात्मक परीक्षा में अंक देने के बहाने बुलाकर शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शिक्षक ने छात्रा से पांच लाख रुपये मांगे। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की छात्रा वर्ष 2020 में मैनपुरी के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। कॉलेज में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जय नारायण वर्मा रोड निवासी शिक्षक आकाश वर्मा पढ़ाता है। उसने छात्रा को पहले भी जेएनवी रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ाया था। छात्रा अवकाश पर अपने घर आई हुई थी। शिक्षक ने प्रयोगात्मक परीक्षा में अंक देने के बहाने उसे घर बुलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि शिक्षक ने उसको मिठाई खिलाई और पीने को पानी दिया। छात्रा के बेहोश होने पर शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद शिक्षक आए दिन छात्रा को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अगस्त 2020 को शिक्षक ने छात्रा को घर बुलाकर अपने वकील मित्र व एक अन्य साथी के सामने बुलाकर कोरे कागज पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। शिक्षक ने अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। छात्रा ने अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर शिक्षक आकाश वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed