फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad crime news stone throw

भूमि विवाद में चले ईंट पत्थर, ताबड़तोड़ फायरिंग

Thu, 28 May 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad crime news stone throw
कमालगंज में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व पड़े पत्थर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज में काफी दिनों से चल रहे भूमि विवाद में गुरुवार को कस्बे के लोहिया नगर मोहल्ले में लाठी डंडे, ईंट पत्थर चले, ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे पांच लोग घायल हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों से चार लोगों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला लोहिया नगर में चार डिसिमिल जमीन के प्लाट के स्वामित्व को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह 10.30 बजे विवाद ने उग्र रूप ले लिया। करीब 20-25 लोग मुंह पर कपड़ा बांध कर विवादित जमीन पर पहुंच गए। उन्होंने बंधी भैंसों को मारना शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों के विरोध पर ईंट पत्थर चलने लगे। करीब दस राउंड फायरिंग हुई। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के काफी देर बाद पुलिस पहुंच पाई। पुलिस ने एक पक्ष के दो व दूसरे पक्ष के सात लोगों को मौके से हिरासत में लिया। लोहिया नगर निवासी घायल बदन सिंह ने गांव धारा नगला व उमरावनगला निवासी नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें वहां बंधी पांच भैंस भी खोल ले जाने का आरोप लगाया है। मारपीट में वह, भाई फूल सिंह, भाभी राजेश्री, भतीजा आनंद व पुत्री राखी घायल हो गए। बदन सिंह ने पुलिस से शिकायत की कि आरोपियों ने भूमि पर निर्माण शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद हुआ है। चार लोग हिरासत में हैं। एक पक्ष से तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed