फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad crime

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, आठ पर मुकदमा दर्ज

Wed, 08 Apr 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad crime
अमृतपुर। संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मंगलवार रात मौत हो गई। परिजनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना उसके मायके व पुलिस को दी। विवाहिता के मायके वाले सुबह पहुंचे। उन्होंने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थाना व कसबा अमृतपुर निवासी मुनीष कुमार की शादी पांच वर्ष पूर्व जनपद हरदोई थाना बेहटा गोकुल के गांव अमा खिरिया निवासी नन्हें की बेटी रिंकी (23) के साथ हुई थी। मुनीष खेती करता है। उसके डेढ़ वर्ष की बेटी अंशिका है। मंगलवार रात रिंकी की फांसी लगने हालत बिगड़ गई। परिजन उसे फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस व मायके वालों को रिंकी के आत्महत्या करने की सूचना दी। सुबह पहुंचे रिंकी के मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन पांच लाख रुपये दहेज में मांग रहे थे। इसके चलते वह रिंकी को प्रताड़ित करते थे। इसकी कई बार पंचायत भी हुई। पिता नन्हें लाल ने रिंकी के पति मुनीष, ससुर रामकिशोर समेत आठ लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि रिंकी के शरीर पर चोट के निशान हैं। रिंकी की हत्या करने बाद ससुरीलजनों ने शव फंदे पर लटका दिया और उतार भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने मामले की छानबीन की। दोपहर को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा व तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों व मायके वालों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने मुनीष को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed