फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad crime

रिटायर्ड शिक्षक के घर पर मिला अवैध बीड़ी का कारखाना, लाखों का माल बरामद

Mon, 27 Jan 2020 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad crime
बीडी कारखाने में जांच करते सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक के घर छापा मारकर तीन ब्रांड के नकली रैपर व लाखों रुपये की बीड़ी बरामद की है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। रिटायर्ड शिक्षक वहां से गायब हो गए।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के एक बीड़ी कंपनी के कर्मचारी सोमवार को रिटायर्ड शिक्षक के घर पहुंचे। वहां तीन कंपनियों के रैपर व बीड़ी के पैकेट रखे थे। कर्मचारियों ने कारखाना संचालक से पूछताछ की। इस पर वह कोई जवाब नहीं दे सका। कारखाना संचालक कमरों में ताला लगाकर भाग गए। कर्मचारियों ने शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय को जानकारी दी। इस पर दरोगा शंकरानंद वहां पहुंचे तो कारखाने में ताला लगा था। पुलिस ने मकान में रहने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने बताया कि उसने एक माह पूर्व ही रिटायर्ड शिक्षक का मकान किराए पर लिया है।
विज्ञापन

सुबह ही वह दिल्ली से आया है। जब कन्नौज की बीड़ी कंपनी के कर्मचारी वहां पहुंचे थे, तब कारखाना संचालक व एक कर्मचारी मौजूद थे। बाद में भाग गए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्या, सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड व कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय वहां पहुंचे। उन्होंने कारखाने के ताले तुड़वाकर जांच की। तीन कमरों में लाखों रुपये की बीड़ी भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ब्रांड के रैपर रखे थे। रिटायर शिक्षक घर के बाहर बांस बल्ली का काम करते हैं। वह पुलिस के हाथ नहीं आए। सीओ ने बताया कि कन्नौज के बीड़ी कर्मचारियों की सूचना पर अवैध बीड़ी के कारखाने में दबिश दी। वहां से लाखों रुपये की बीड़ी बरामद की गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। रैपर कमालगंज और गुरसहायगंज स्थित तीन ब्रांडेड बीड़ी कंपनियों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed