फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Complaint lodged against two including SDM, accused of assault and demanding money

फर्रुखाबाद: एसडीएम समेत दो के खिलाफ परिवाद दर्ज, मारपीट व रुपये मांगने का आरोप

Fri, 26 Mar 2021 07:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Mar 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Complaint lodged against two including SDM, accused of assault and demanding money
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में कायमगंज तहसील क्षेत्र के एसडीएम समेत दो के खिलाफ ग्रामीण ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। इसमें जमीन बंटवारे के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने, मारपीट करने, एक लाख रुपये मांगने और पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली के गांव नुनवारा निवासी अनवर जमाल खां उर्फ चांदमियां ने कायमगंज के एसडीएम नरेंद्र सिंह, उनके कर्मचारी अंकित कुमार के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। इसमें कहा कि कंपिल क्षेत्र के गांव कुंवरपुर ईमलाक में पिता की जमीन है।
विज्ञापन


 

इसके अन्य सह खातेदार आसफ जमा खां से बंटवारे को लेकर एसडीएम कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। एसडीएम ने मुकदमे में समझौते के लिए उस पर दबाव बनाया। उससे 20 हजार रुपये की मांग की। धन की व्यवस्था न होने पर एसडीएम ने पुलिस से उसे 26 फरवरी को गिरफ्तार करा लिया।

27 फरवरी को उसका शांतिभंग में चालान किया गया। एसडीएम ने उसे जेल भेज दिया। भाई को धमकी देकर सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराए। इसके बाद 3 मार्च को उसकी जमानत मंजूर की। रिहाई परवाना जेल भेजने के लिए एक लाख रुपये मांगने और मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया।

भाई ने रुपये नहीं दिए, जिससे 14 दिन बाद परवाना रिहाई भेजा। तब वह जेल से छूट पाया। 16 मार्च को मुकदमे की पत्रावली की नकल लेने तहसील गया। एसडीएम को जानकारी हुई तो लिपिक से उसे अपने कमरे में बुलवाया। वहां एसडीएम व उनके कर्मचारी ने गालीगलौज कर मारपीट कर कक्ष से बाहर निकाल दिया। सुनवाई के बाद एसडीएम व उनके कर्मचारी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज किया गया। पीड़ित के बयान दर्ज करने के लिए सात अप्रैल की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed