फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad blame fiercely in Parliament

फर्रुखाबाद संसद में जमकर आरोप-प्रत्यारोप

Fri, 26 Dec 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 26 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad blame fiercely in Parliament
फर्रुखाबाद महोत्सव के तहत आयोजित फर्रुखाबाद संसद में जोरदार हंगामा हुआ।
विज्ञापन
पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। इसके बाद महिला सम्मेलन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुवार रात हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे में कवियों ने अपनी रचनाएं पेश कर वाहवाही लूटी।

फर्रुखाबाद महोत्सव आयोजन समिति की ओर से पटेलपार्क में दोपहर करीब 1 बजे फर्रुखाबाद संसद का आयोजन किया गया। इसमें स्पीकर के रूप में पूर्व विधायक महरम सिंह, सेक्रेटरी जनरल के रूप में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत और पक्ष में प्रधानमंत्री के रूप में अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, राकेश चौहान, अजीत यादव, रोहित वर्मा, सुमन राठौर, मीरा सिंह,

धीरेंद्र सिंह, अनिल श्रीवास्तव, मतीन खां और अनिल श्रीवास्तव तथा विपक्ष में जवाहर सिंह गंगवार, रामनरेश गौतम, कामिनी कौशल, दीपिका त्रिपाठी, संध्या अग्निहोत्री, मनोज राठौर, अफरोज युसूफ और हेमनरायन पांडेय आदि मौजूद थे। सत्ता पक्ष के अरुण प्रकाश तिवारी ने शहर में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और पार्कों के सुंदरीकरण की बात सामने रखी।

इस पर विपक्ष के जवाहर सिंह गंगवार ने उनकी बात को काटते हुए कहा कि शहर की अधिकतर सड़कें टूटी हैं। पटेल पार्क के सुंदरीकरण के नाम पर मिले धन का बंदरबांट कर लिया गया। बच्चों के खेलने के लिए एकमात्र फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में शुल्क लगता है। व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं हैं और सत्तापक्ष के नेता फर्रुखाबाद में विकास की बात कह रहे हैं।

इस पर पक्ष और विपक्ष के लोग खड़े हो गए और इनके बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। इस पर स्पीकर महरम सिंह ने दोनों पक्षों को शांत करते हुए कहा कि संसद की गरिमा को भंग न किया जाए। एक-एक कर दोनोें पक्ष अपनी बात रखें। फर्रुखाबाद संसद में पक्ष और विपक्ष के बीच गरमागरम बहस जारी रही। इस अवसर पर दुग्ध विकास राज्य मंत्री राममूर्ति वर्मा, डा. जितेंद्र सिंह यादव और डा. रामकृष्ण राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed