फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Angry mob attacked on police for stopping election campaign

फर्रुखाबाद: चुनाव प्रचार रोकने पहुंची पुलिस, गुस्साई भीड़ ने चौकी इंचार्ज व सिपाहियों पर किया हमला

Thu, 29 Apr 2021 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 29 Apr 2021 08:36 PM IST
सार

चुनाव प्रचार की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी भीड़ लगाकर प्रचार करने की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी पर भीड़ ने हमला बोल दिया। दबंगों ने चौकी प्रभारी और सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

विज्ञापन
Farrukhabad: Angry mob attacked on police for stopping election campaign
यूपी पुलिस

विस्तार

फर्रुखाबाद में चुनाव प्रचार की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी भीड़ लगाकर प्रचार करने की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी पर भीड़ ने हमला बोल दिया। दबंगों ने चौकी प्रभारी और सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन


पुलिस ने दो नामजद समेत 30 लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। गांव देवरामपुर में क्रासिंग के पास बुधवार रात सवा 12 बजे करीब 30 लोग एकत्रित थे।
विज्ञापन


सूचना पर आईटीआई चौकी प्रभारी राजीव कुमार, सिपाही लालमन, श्यामवीर व पवन कुमार के साथ पहुंचेे। पुलिस ने जब मना किया, तो भोले व शिवनाथ ने 12 लोगों के साथ मिलकर चौकी प्रभारी और सिपाहियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी जब वहां से भागे, तो हमलावर रेलवे लाइन किनारे पड़े पत्थर फेंकने लगे। मारपीट और पत्थरों से चौकी प्रभारी समेत तीनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने भोले, शिवनाथ समेत 12 अज्ञात लोगों पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कराया है। पुलिस ने हमला करने के मामले में तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed