फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: After breakfast, the condition of 50 Baratis worsened, village doctor treated all

फर्रूखाबाद: नाश्ते के बाद 50 बरातियों की हालत बिगड़ी, एंबुलेंस न आने पर गांव के डॉक्टर ने किया इलाज

Sun, 02 May 2021 01:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 02 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: After breakfast, the condition of 50 Baratis worsened, village doctor treated all
फूड प्वाइजनिंग - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद के शमसाबाद में एक बरात में लौकी की लौंज व रसगुल्ला खाने से दूल्हा और दुल्हन के परिजनों समेत 50 लोगों की हालत बिगड़ गई। इससे बरात में अफरा तफरी मच गई। एंबुलेंस न आने पर गांव के डॉक्टर ने सभी का इलाज किया।
विज्ञापन


हालत में सुधार होने पर दिन में शादी हुई और दुल्हन विदा की गई। रोशनाबाद निवासी स्व.कृपाशंकर दुबे की पुत्री रुचि की बरात शाहजहांपुर जिले के थाना परौर के गांव तलिकापुर से शुक्रवार को आई थी। रात में दूल्हा अभिषेक मिश्रा के भाई विमल मिश्रा, बहनोई अमित मिश्रा समेत अन्य बरातियों और घरातियों ने नाश्ता किया।
विज्ञापन


लौकी की लौंज व रसगुल्ला खाने के बाद सभी के पेट में दर्द होने से हालत बिगड़ने लगी। दुल्हन के भाई रमन दुबे, किशन कुमार समेत दोनों पक्ष के करीब 50 लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी लोग पेट दर्द से परेशान हो गए। अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस गांव नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गांव के एक डॉक्टर ने सभी का वहीं इलाज किया। हालत में सुधार होने के बाद शनिवार दोपहर 12 बजे शादी हुई और दुल्हन विदा की गई। भाई रमन दुबे ने बताया कि रसगुल्ला व लौकी लौंज खाने से हालत बिगड़ी थी। सभी की तबीयत अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed