फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad - A piece of wood kept on the track collided with the engine and got stuck in the engine, accident averted.

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद-पटरी पर रखा लकड़ी का टुकड़ा टकराकर इंजन में फंसा, हादसा बचा

Sun, 25 Aug 2024 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad - A piece of wood kept on the track collided with the engine and got stuck in the engine, accident averted.

विज्ञापन
फर्रुखाबाद (कायमगंज)। कासगंज-कानपुर रेलवे रूट पर शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या (05389) के इंजन में भटासा स्टेशन के पास पटरी पर रखा वजनी लकड़ी का टुकड़ा (लट्ठा) टकरा गया। करीब 550 मीटर घिसटने के बाद लट्ठा इंजन के अगले भाग में फंस गया।

तेज आवाज होते ही चालक ने ट्रेन को रोक लिया। सूचना पर पहुंची तकनीकी टीम ने टुकड़े को निकालकर 33 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। 137 सेमी लंबी (करीब साढ़े चार फीट) लकड़ी का वजन 35 किलो बताया जाता है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन




कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही स्पेशल ट्रेन भटासा स्टेशन से निकलते ही किमी. संख्या 160 के पास पटरी पर रखे लकड़ी के मोटे टुकड़े से टकरा गई। दुर्घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। रात करीब सवा 12 बजे आरपीएफ चौकी प्रभारी सुशील कुमार, सेक्शन इंजीनियर रेलपथ जहीर अहमद, आरपीएफ प्रभारी थानाध्यक्ष अंकुश कुमार और इंजन विभाग के राजेश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह आठ बजे आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त इज्जतनगर मोहम्मद तारिक अहमद व दरोगा ओमप्रकाश मीना ने डॉग स्क्वायड के साथ जांच की। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल से 50 कदम दूर खेत में कटी पड़ी लटकी को भी देखा। कायमगंज थानाध्यक्ष को गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए।




आरपीएफ थाना प्रभारी अंकुश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लग रहा है कि किसी व्यक्ति ने लकड़ी के टुकड़े को दाहिनी तरफ से बाएं तरफ लेकर पार करते समय ट्रैक पर छोड़ दिया। इसी कारण यह दुर्घटना हो गई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें रेल यात्रियों के जानमाल का खतरा व ट्रेन संचालन में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर शराब की खाली बोतले भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed