{"_id":"5f03610f8ebc3eb3d336ee82","slug":"farrukhabad-11-coronas-found-infected-with-court-personnel-and-siblings-farrukhabad-news-knp569699574","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः न्यायालय कर्मी व भाई-बहन सहित 11 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः न्यायालय कर्मी व भाई-बहन सहित 11 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में सोमवार शाम आई जांच रिपोर्ट में न्यायालय कर्मी सहित 11 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें अधिकांश मरीज नमूना देने के बाद घर चले गए थे। इससे मोहल्लों में संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। जनपद में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 209 पहुंच चुकी है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला रंगसाजान में चार कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 12 व 15 वर्षीय भाई-बहन, 26 वर्षीय युवक व 78 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। इनका बजाजा बाजार में रैंडम नमूना लिया गया था। इसके अलावा न्यायालय कर्मी 36 वर्षीय युवक के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। वहीं शहर के मोहल्ला लकूला निवासी 34 वर्षीय महिला व दो वर्षीय बालिका संक्रमित पाई गई। जबकि बाग लकूला निवासी 25 वर्षीय महिला व 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा बगिया मोहल्ले की 23 वर्षीय युवती व 19 वर्षीय युवक संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से वह भी चपेट में आ गए। शहर के संक्रमित पाए गए सभी मरीजों का लिंजीगंज सिविल अस्पताल में नमूना लिया गया था। हालात यह हैं कि कंटेनमेंट जोन में प्रशासन की ढील के चलते लोग नियमों को दरकिनार कर घरों से बेधड़क निकल रहे हैं। इससे खुद संक्रमित होने के साथ दूसरों की भी जान खतरे में डाल रहे हैं। इसके चलते मोहल्लों में संक्रमण का दायरा बढ़ता रहा है। संक्रमित मिले सभी मरीजों को एल-1 अटैच अस्पताल डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जनपद में कोरोना संक्रमित कुल 209 मरीज हो चुके हैं। इनमें 124 मरीज अस्पताल से ठीक होकर घर जा चुके। सात की मौत हो चुकी है, जबकि 78 केस अभी एक्टिव हैं।