{"_id":"61b4fa54986cc3753a14b018","slug":"farrukabad-news-woman-dies-during-treatment-farrukhabad-news-knp6690412142","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के दौरान महिला की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसान की पत्नी की इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव सितौली निवासी तेज प्रताप सिंह की पत्नी खुशबू सिंह (30) को शुक्रवार दोपहर तेज बुखार आया। परिजनों ने खुशबू को क्षेत्र के एक डॉक्टर से दवा दिलाई।
शाम तक कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर परिजनों ने खुशबू को फतेहगढ़ नेकपुर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रात को खुशबू की मौत हो गई। परिजन शव गांव लेकर चले गए।
शनिवार को परिजनों ने पुलिस को खुशबू के संदिग्ध हालात में मौत होने की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। खुशबू के अजय व सूर्यांश पुत्र हैं।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। पोस्टमार्टम हाउस में मायके पक्ष से आए भाई व अन्य लोगों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।