फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad news,sued,girl missing,with jewels,and cash

खुद की शादी के लिए रखे जेवर व नगदी लेकर चली गई युवती

Thu, 04 Mar 2021 05:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
farrukabad news,sued,girl missing,with jewels,and cash
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती एक सप्ताह पहले घर से जेवर व नगदी लेकर गांव के युवक एक युवक के साथ चली गई। युवती की मां ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती की मां ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी को अपने मायके गई थी। घर में बेटी अकेली थी, मौका पाकर बेटी घर के बक्से में रखे सोने के जेवर एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी चांदी की पायल व 72 हजार रुपये लेकर गांव के अजय के साथ चली गई।
विज्ञापन

अगले दिन जब वह लौटी, तो बेटी गायब और बक्से का कुंडा उचका मिला। उन्होंने उसे खोल कर देखा, तो जेवर व नगदी गायब थी। युवती की मां ने बताया कि 11 वर्ष पहले उनके पति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पांच पुत्री व दो पुत्रों को जैसे तैसे पाला। तीन पुत्रियों की शादी कर दी। दो छोटे पुत्र दिल्ली में काम करते हैं। मंझली पुत्री की शादी तय चुकी है। 22 अप्रैल को बरात आने वाली थी। उसकी शादी के लिए भाइयों ने 72 हजार रुपये घर भेजे थे। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed