फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad news,MLA and former minister's credibility at stake in Amritpur

अमृतपुर सीट से विधायक व पूर्व मंत्री की शाख दांव पर

Sun, 06 Feb 2022 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
farrukabad news,MLA and former minister's credibility at stake in Amritpur
भाजपा विधायक सुशील शाक्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर में प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री की शाख दांव पर लगी है। सपा व बसपा प्रत्याशी भी चुनावी रण में घमासान के लिए पूरा जोर लगाए हैं। यहां 3.13 लाख मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। अब देखना यह है कि जीत का सेहरा किसके सिर सजता है।
विज्ञापन

जनपद के चार विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक 13 प्रत्याशी अमृतपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से भाजपा विधायक सुशील शाक्य फिर से चुनाव मैदान में हैं। यहां से छह बार के विधायक सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे नरेंद्र सिंह यादव भी घमासान कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन्हें इस बार सपा से टिकट नहीं दिया। इसलिए वह निर्दलीय चुनाव में पूरी ताकत से जुटे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी डॉ.जितेंद्र सिंह यादव, कांग्रेस प्रत्याशी शुभम तिवारी व बसपा प्रत्याशी अमित कुमार सिंह भी चुनावी रण में पूरी ताकत झोंके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.जितेंद्र सिंह यादव वर्ष 2012 में इस क्षेत्र से जन क्रांति पार्टी की टिकट से अपना भाग्य आजमा चुके है। वह इस बार सपा से मैदान में आए हैं। इस रोचक मुकाबले के बीच भाजपा विधायक सुशील शाक्य व पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव की साख दांव पर लगी है।
इसके अलावा अजय सिंह राजपूत, श्यामवीर, सोनपाल, उदयवीर, धर्मवीर, रोशन लाल, संतोष व सुरेश कुमार भी अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। अब देखना यह है कि भाग्यविधाता किसके सिर जीत का सेहरा बांधेंगे और किसे हार का सामना करना पड़ेगा।
53 बूथ के मतदाताओं को जागरूकता की जरूरत
फर्रुखाबाद। विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र है। राजेपुर ब्लाक के अलावा ब्लाक नवाबगंज के अधिकांश गांव व मोहम्मदाबाद के कुछ गांव भी इस विधानसभा क्षेत्र में लगते हैं।
यहां कुल 260 मतदान केंद्र और 368 मतदेय स्थल (बूथ) हैं। इनमें 53 बूथों पर पिछले विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ है। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के तीन बूथों पर मतदान का आंकड़ा 40 प्रतिशत भी नहीं पहुंचा था।
इनमें प्राथमिक विद्यालय सवासी के बूथ संख्या 135 पर 33.51 प्रतिशत, कोलासोता के बूथ संख्या 16 पर 39.15 व पुठरी के बूथ संख्या 306 पर 39.87 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इसके अलावा 10 बूथों पर 40 प्रतिशत, जबकि 40 बूथों पर 45 से 50 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। इन बूथों के मतदाताओं को प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें वोट की ताकत याद दिलाई जा रही है। मतदाता यदि जागरूक हो गए तो वह अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए सक्षम हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव। संवाद

निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

सपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र यादव। संवाद

सपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र यादव। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

बसपा प्रत्याशी अमित कुमार सिंह। संवाद

बसपा प्रत्याशी अमित कुमार सिंह। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

कांग्रेस प्रत्याशी शुभम तिवारी। संवाद

कांग्रेस प्रत्याशी शुभम तिवारी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed