{"_id":"61b4f992588846078a149e04","slug":"farrukabad-news-medical-store-operator-hanged-himself-farrukhabad-news-knp6690415179","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित: मेडिकल स्टोर संचालक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित: मेडिकल स्टोर संचालक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
गोविंद कौशल की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। मेडिकल स्टोर संचालक ने कमरे में मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब में मिले सुुसाइड नोट में चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। सारी संपत्ति माता-पिता को दिए जाने की बात लिखी है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी गोविंद कौशल (31) का कस्बे में मेडिकल स्टोर है। मृतक के पिता ज्ञान प्रकाश कौशल ने बताया कि उसके पुत्र की जनपद औरैया के गांव साहर निवासी शालू उर्फ पूजा से तीन दिसंबर 2017 को शादी हुई थी।
गोविंद के दो वर्ष की पुत्री सिद्धि है। गोविंद से विवाद के कारण शालू उर्फ पूजा 16 जुलाई 2021 को ससुराल से जेवरात, नगदी व पुत्री को लेकर मायके चली गई। तभी से गोविंद मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात गोविंद खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। रात को किसी समय गोविंद ने कमरे की छत में लगे पंखे से मफलर से फांसी लगा ली। शनिवार सुबह जब वह पुत्र को जगाने के लिए कमरे में गए। वहां पुत्र गोविंद को फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार लिया।
पिता ने बताया कि तलाशी लेने पर गोविंद की जेब में सुसाइड नोट मिला। इसमें अपनी मौत के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम में गोविंद की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। सीओ सोहराम आलम ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

गोविंद कौशल के परिजनों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD