{"_id":"5f9c149f8ebc3e9b987d7cf3","slug":"farrukabad-news-farrukhabad-news-knp5913823168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के पास लहूलुहान मिले लापता युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के पास लहूलुहान मिले लापता युवक की मौत
विज्ञापन
कायमगंज। दो दिन पहले घर से लापता हुआ गांव नरसिंहपुर निवासी युवक गांव से कुछ दूर रेलवे लाइन किनारे गुरुवार को लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सैफई ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव नरसिंहपुर निवासी संदीप (30) पुत्र महेश चंद्र दिल्ली में सिलाई का काम करता था। इसी सप्ताह शनिवार को वह दिल्ली से यहां आया। बताया गया कि दिल्ली में लगातार काम नहीं मिल रहा था। इससे वह कुछ परेशान भी था। लॉकडाउन के दौरान पत्नी और बच्चे गांव आ गए थे। बुधवार की शाम वह घर से 6200 रुपये, दिल्ली वाले किराए के कमरे की चाबी, आधार कार्ड लेकर निकल गया। जब देर रात संदीप नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह रेलवे के कर्मचारी ने गांव से कुछ दूरी पर युवक को लहूलुहान हालत में ट्रैक के पास बेहोश पड़े देखा। परिजन संदीप को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से गुरुवार शाम को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
संदीप की पत्नी पूनम ने बताया घर से जो सामान व रुपये ले गए थे उसमें से जेब में कुछ नहीं मिला। परिजनों ने ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई। संदीप के सिर व हाथ में चोट थी। संदीप के दो पुत्र अभय (7) व संस्कार (4) हैं। घर में पत्नी पूनम व मां निर्मला व अन्य परिजन रोते बिलखते रहे। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने बताया इस मामले में कोतवाली में सूचना नहीं दी गई।